नालंदा में कई पुलिस पदाधिकारी को थाने की कमान सौंपी गई है इनमें अधिकांश नए चेहरे हैं जो पटना से बदलकर नालंदा आए हैं। हाल ही में नालंदा से 9 थानाध्यक्ष का स्थानांतरण पटना जिला हो गया था। जिसके बाद से उक्त स्थानों में थानेदार की पद खाली चल रही थी। आज एसपी अशोक मिश्रा ने सभी 9 थानों में थानेदारों की पोस्टिंग कर दी है। 9 थानों में 6 थानों में नए पदाधिकारी को मौका दिया गया है ।
*कहां बने कौन थानेदार*
मुकेश कुमार जो कि वर्तमान में नालंदा थाना में पदस्थापित थे उन्हें तेल्हाड़ा थाना की कमान सौंपी गई है। इसी तरह से रमण कुमार वशिष्ठ को पुलिस केंद्र नालंदा से परवलपुर थानाअध्यक्ष, जितेंद्र कुमार-5 को राजगीर थाना से भागन बीघा ओपी अध्यक्ष, पप्पू कुमार को पुलिस केंद्र नालंदा से थानाध्यक्ष थरथरी, मुकेश शर्मा को पुलिस केंद्र नालंदा से थानाध्यक्ष मानपुर, मोहम्मद शोएब अख्तर को पुलिस केंद्र नालंदा से थानाध्यक्ष अस्थावां, अनिता कुमारी को दीपनगर थाना से थानाध्यक्ष औगारी, मोहम्मद नदीम अख्तर को पुलिस केंद्र नालंदा से थानाध्यक्ष सारे एवं मुन्ना कुमार को पुलिस केंद्र नालंदा से सोहसराय थाना थानाध्यक्ष बनाया गया है।






