नालंदा जिला के बिहार शरीफ मुख्यालय अंतर्गत सोहसराय में बुधवार के दिन नगर विधायक ने अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जा रहे आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर हुए संबोधन को सुना। इस मौके पर नगर विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हुआ है। जब बजट पारित होने के बाद देश के प्रधानमंत्री इसके सरलता को बीजेपी के कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं। और यह जो बजट है 2022- 23 मे भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगा। ज्यादा निवेश, ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर, इस वजह से करीब करीब 80 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस बजट में सभी वर्ग का ख्याल रखते हुए उनके उन्नति के लिए कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री ने पूर्व से ही उज्ज्वला योजना अंतर्गत गरीब तबके के लोगों के घर गैस सिलेंडर और चूल्हा पहुंचाया, शौचालय का निर्माण किया ताकि देश स्वच्छ हो सके, लोगों को पक्का घर मुहैया कराया गया। इतना ही नहीं शुद्ध नल से जल के लिए भी अलग से पैसे आवंटित किए गए। सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को शहरों से जोड़ने लिए बेहतर सड़क का निर्माण कराया है। नदी जोड़ परियोजना, खेतों को सिंचाई के लिए उचित समय पर पानी उपलब्ध कराना। ऐसे कई बेहतरीन कार्य किए गए हैं और किए जा रहे हैं। निश्चित रूप से यह बजट सभी वर्ग के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस मौके पर नगर विधायक के अलावे भाजपा के कई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए जा रहे संबोधन को सुनने का काम किया।






