अमरपुर थाना परिसर में शनिवार के दिन जमीन विवाद की निपटारे को लेकर प्रभारी सीओ प्रशांत कुमार झा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अमरपुर प्रखंड के खेमीचक गांव निवासी रजनीश कुमार, बादशाहगंज के कैलाश ठाकुड़, कठैल गांव निवासी संजय कुमार सिंह, तारडीह गाँव निवासी सीताराम शर्मा, शहर के बड़ी दुर्गा स्थान निवासी विवेका नंद ठाकुड़ ने जमीन संबंधित विवाद को लेकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसमें सीओ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आवेदन का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। शेष आवेदन के आलोक में विपक्षी पार्टियों को अगले शनिवार के दिन जनता दरबार में उपस्थित होने का नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में सीआई गयादीन यादव, थाने में पदस्थापित सअनि अरूण कुमार राय समेत विभिन्न पंचायत के फरियादी गण उपस्थित थे






