Loading

RJD कार्यालय मे प्रेसवार्ता का आयोजन

Share this post:-

शनिवार को कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी l प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व राजद के दरभंगा प्रमंडल के प्रभारी शिवचन्द्र राम ने कहा कि आगामी 06 मार्च को नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के आवास पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 645 वा राज्य स्तरीय जयंती समारोह आयोजित किया गया है l जिसकी तैयारी को लेकर वे आज समस्तीपुर आये है स्थानीय लोगो को कार्यक्रम में पटना आने का निमंत्रण भी दे रहे है l उन्होंने कहा कि बिहार में बेहद तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है l स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है l बेरोजगारी चरम पर है l महंगाई से जनता त्रस्त है l बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल है l उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्‍ता के लिए Secularism एवं Socialism के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि हमारी समावेशी राजनीति के लिए धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद एक जीवनपर्यन्त प्रतिबद्धता है लेकिन नीतीश जी ने कुर्सी के लिए सदा इस विचार के साथ छल किया है l पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार की लचर कानून व्यवस्था अब मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुकी है l बिहार में हत्या, अपहरण, बलात्कार, फिरौती, रंगदारी और हर तरह के काले कारनामे सत्ता संरक्षण में फल-फूल रहे हैं l इस भयावह माहौल में आम आदमी सहम सहम कर अपनी जान बचाते गुजर बसर करने को विवश है l बिहार में चहु ओर भय, भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है l
रिपोर्ट राजेश कुमार

Related Posts -