Loading

PM मोदी का SP पर जुबानी हमला

Share this post:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिजनौर में आयोजित जन चौपाल को वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. पहले उन्हें बिजनौर में आयोजित जन चौपाल में शामिल होना था. लेकिन कहा गया कि खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत कवि दुष्यंत कुमार की एक कविता से की. यह कविता थी, ”यहां तक आते आते सुख जाती हैं कई नदिया..मुझे मालूम पानी कहां ठहरा हुआ होगा”समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था. यह पानी नकली समाजवादियों के परिवार और उनके करीबियों के घरों में ठहरा हुआ था. उन्होंने कहा कि नकली समाजवादियों को सामान्य लोगों की प्यास. गरीबों की प्यास से मतलब नहीं रहा. वो केवल अपनी प्यास बुझाते रहे. वो केवल अपनी और अपने करीबियों और उनकी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्यास विकास के नदी के हर बहाव को सोख लेती है. गरीबों को घर नहीं देती. गरीब का राशन चट कर जाती है.
उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने प्रोजेक्ट को लटकाकर कमाई की जाती थी. इससे लालफीताशाही और लेटलतीफा को ताकत मिलती ती. उन्होंने अब हर गरीब को घर मिलता है. घर देते समय किसी की जाति और पंथ नहीं पूछा जाता है. उज्जवला में जब करोडों महिलाओं को गैस के सिलेंडर दिए गए तो किसी जाति या पंथ नहीं पूछा गया. साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और यूपी की बीजेपी सरकार अपने किसान भाइयों के सम्मान और उनका अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. पिछले पांच साल में गन्ना किसानों को डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा कि इतना भुगतान तो पहले की दो सरकारों में मिलाकर नहीं किया था. उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को अपनाते हुए हर किसान का सम्मान, ये हमारा ध्येय है
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में यूरिया के लिए यूपी के किसानों ने लाठियां तक खाई थीं. जिन्होंने किसानों को ये दिन दिखाए थे वे कभी किसानों का भला नहीं कर सकते हैं, वो सिर्फ किसानों को धोखा दे सकते हैं. पहले की सरकारों में गन्ने की पर्ची से लेकर गन्ना बकाए के भुगतान तक हर जगह नकली समाजवादियों का ही बोलबाला था. उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में गेहूं की जितनी सरकारी खरीद हुई थी, योगी जी की सरकार ने उससे दोगुने से भी अधिक की खरीद की है.

उन्होंने कहा कि 500 किमी का दिल्ली-लखनऊ इकोनॉमिक कॉरिडोर भी मुरादाबाद से ही होकर गुजरेगा.अलीगढ़-मुरादाबाद कॉरिडोर का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां के व्यापारियों, उद्यमियों, किसानों को हर संभव सहायता दी जा रही है. डबल इंजन की बीजेपी सरकार में मुरादाबाद-बरेलीकॉरिडोर भी पूरा होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि कर्मठ योगी सरकार दिन रात मेहनत में लगी है ताकि छोटे उद्यमियों को मदद मिले. बता दें की प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी जन चौपाल थी. इसमें बिजनौर, अमरोहा तथा मुरादाबाद के मतदाता, बीजेपी उम्मीदवार और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्र में 14 फरवरी को मतदान होगा.

Related Posts -