Loading

CM योगी का यादव परिवार पर तंज, कहा- हालत ऐसी, चाचा को कुर्सी नहीं मिली और पिता को.

Share this post:-

यूपी में तीसरे चरण के चुनाव के अंतिम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने करहल में बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनसभा की. यहां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं. सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर का तंज कसते हुए कहा, “यादव परिवार की हालत ऐसी है कि चाचा को कुर्सी नहीं मिली. पिता को अपने बेटे का नाम नहीं याद हैं.”सीएम योगी आदित्यानाथ ने शुक्रवार को तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने करहल में अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी एसपी बघेल के लिए जनसभा की. उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव पर खूब तंज कसा. उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के लोग बौखला गए हैं. प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पर हुआ हमला उनकी कायरना हरकत को प्रदर्शित करता है. ये गर्मी 10 मार्च के बाद अपने आप शांत हो जाएगी. अब ये दुर्गति हो गई हो कि पिता, पुत्र का नाम न जान रहा हो.”सीएम योगी ने कहा, “मैनपुरी में पहली बार बीजेपी चार की चार सीटों पर अपनी विजय पताका फहराएगी.” सीएम ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि यादवा परिवार की हालत ऐसी है कि चाचा को कुर्सी नहीं मिली. पिता को अपने बेटे का नाम नहीं याद है. एसपी सिंह बघेल ने ‘उनको’ पांचवें दिन ही यहां आने के लिए मजबूर कर दिया. बता दें कि शुक्रवार को तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था. तीसरे चरण के दौरान ही मैनपुरी के करहल सीट पर मतदान होगा. यहां बीजेपी से एसपी सिंह बघेल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मुख्य मुकाबला है

Related Posts -