उत्तर प्रदेश के डासना में गुरुवार की शाम एआईएमआईएम सुप्रीमों असदुद्दीन ओवैसी पर जानलेवा हमला के विरोध में साथ सभी आरोपियों पर कठोर से कठोर सज़ा दिलावने की मांग को लेकर आज बहादुरगंज एआईएमआईएम के विधायक अंजार नईमी अपने समर्थकों के साथ किशनगंज जिला पदाधिकारी से मिलकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा….विधायक ने घटना की निंदा करते हुए,कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद घटना को अंजाम देने में शामिल आरोपियों को कठोर से कठोर सज़ा दिलावने की मांग किया है…एआईएमआईएम विधायक अंजार नईमी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में एक सांसद सुरक्षित नहीं तो आम आदमी कितना सुरक्षित होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है..उन्होंने कहा कि इसका जवाब उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।






