Loading

आरसीपी सिंह ने आज औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के ग्राम बंगाली बीघा में पहुंचकर स्वर्गीय श्रवण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this post:-

बिहार डेस्क k9 भारत

पटना :आप सबकी आवाज़ (आसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के ग्राम बंगाली बीघा में पहुंचकर स्वर्गीय श्रवण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा के दौरान स्व० श्रवण कुमार सिंह को श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह पुण्य आत्मा थे, उनका जीवन अनुकरणीय है, समाज के जड़ से जुड़े हुए व्यक्तित्व थे परिवार के एकजुटता एवं संयुक्त परिवार का संदेश दिया उसके उपरांत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

औरंगाबाद की यात्रा के दौरान अरवल बस स्टैंड, पचरुखिया हसपुरा एवं नौबतपुर लख पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts -