Loading

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पटना पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत*

Share this post:-

पटना, 18-01-2024

पटना एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव के पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यादव के पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने के पहले ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हवाई अड्डा पहुंच गए थे।
इस मौके पर श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री यादव को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर पाटलिपुत्र की पावन धरती पर पधारने के लिए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद जनक राम, यूपी के सह प्रभारी संजीव चौरसिया, लखींद्र पासवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता और शामिल रहे।

गौरतलब है कि पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में भाजपा विचार परिवार व श्री कृष्ण चेतना विचार मंच द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यंमंत्री डॉ. यादव अपनी एकदिवसीय यात्रा पर पटना पधारे थे।

Related Posts -