Loading

मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले के शिवसागर थाना के एन0एच0–02 पर हुयी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

Share this post:-

मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले के शिवसागर थाना के एन0एच0–02 पर हुयी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

पटना, 30 अगस्त 2023 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले के शिवसागर थाना के एन0एच0 – 02 पर स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में मारे गये 07 लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है ।

मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है ।

Related Posts -