Loading

एक दिवसीय बहुजन एकता चिंतन शिविर का हुआ आयोजन

Share this post:-

सुपौल जिला के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत संस्कृत निर्मली में आयोजित किया गया एकदिवसीय बहुजन एकता चिंतन शिविर। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर पूर्व सरपंच कृष्णानंद भिंडवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशवंत कुमार पासवान एवं संचालन सुमन कुमार पासवान ने किया एक दिवसीय भोजन एकता चिंतन शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर हरीश चंद्र मंडल विशिष्ट अतिथि डॉ रमेश प्रसाद यादव मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एलके निराला मंच पर मौजूद रहे। बहुजन एकता चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक सुर में कहा आज देश का संविधान खतरे में है हमें हर संभव संविधान की रक्षा करनी है संविधान सभी को समता समानता भाईचारा एकता बंधुत्व और न्याय की स्वतंत्रता देती है। देश में धर्म और जाति के नाम पर विभिन्न राजनीतिक दल नफरत की वातावरण तैयार करने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा कर अपना प्रचार प्रसार कर रही है बहुजन को एकजुट होकर तथागत गौतम बुध सम्राट अशोक संत रविदास संत कबीर साहब नानक बाबा साहब डॉ अंबेडकर ज्योतिबा फुले मान्यवर कांशी राम पेरियार ललई सिंह यादव जगदेव कुशवाहा कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिए तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए सर्वप्रथम समाज को शिक्षित करना होगा शिक्षा के बिना बहुजन समाज में सुधार नहीं हो सकता इसलिए हमें शिक्षित बनना है और संगठित रहा कर संघर्ष करना है ताकि आने वाले बच्चों का भविष्य खतरे में ना पड़े हमारा हक अधिकार प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहे जिसके लिए हमारे महापुरुषों ने लंबी लड़ाई लड़ी है कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा महासंघ के राष्ट्रीय मौसम के मार्गदर्शक दिलीप यादव सचिव सिंटू कुमार मेहता ओम प्रकाश कुमार अनिल पासवान महासभा के प्रदेश संयोजक राम लखन भारती रामचंद्र बौद्ध जयशंकर आजाद बामसेफ सदस्य संतोष चौधरी धीरज रंजन विपीन पासवान रोशन विद्रोही देवनारायण सा मोहम्मद मंजर आलम पुस्तक विक्रेता गोपाल साह आदि ने भी संबोधित किया। भोजन एकता चिंतन शिविर में कई आम मुद्दे पर गंभीर विश्लेषण एवं चिंतन हुआ एवं कई अहम प्रस्ताव भी पास किए गए। आंदोलन को गांव की ओर ले जाने के लिए कई योजना पर विमर्श हुआ कई प्रस्ताव भी पास किया गया

Related Posts -