Loading

नगर परिषद तेघरा साधारण बोर्ड के बैठक में आगामी बजट करने का निर्देश दिया गया

Share this post:-

आपका सेवक आपके द्वार
नगर परिषद तेघरा साधारण बोर्ड के बैठक में आगामी बजट करने का निर्देश दिया गया था।
उक्त बैठक के आलोक में नगर परिषद तेघरा के वार्ड नं:05,13,28,21 में वार्ड पार्षद के अध्यक्षता में वार्ड सभा आयोजित किया।
वार्ड सभा में गली नली, नल जल, आवास योजना, स्वच्छता, डस्टबिन, बिजली पोल, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, आयुष्मान भारत, उज्जवला गैस योजना आदि मद पर विचार किया गया।
बैठक में संबंधित वार्ड पार्षद, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, सशक्त स्थाई समिति सदस्य राम शंकर कुमार उर्फ चुन्ना एवम अन्य वार्ड के जनता की मौजूदकी में सम्पन्न हुआ।
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार ने जनता को विस्वास जताया कि आप सभी से किया हुआ वादा जल्द से जल्द पूरा होगा।।
उपरोक्त सभी वार्डों में नल जल, डोर टू डोर कचड़ा उठाऊ कार्य,वार्ड की सफ़ाई,आवास योजना से संबंधित अगर कोई परेशानी होता हैं तो आप हमें या वार्ड पार्षद को जरूर बताएं।
हम हमेशा आपकी सेवा में हैं।

Related Posts -