Loading

पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का किया स्वागत

Share this post:-

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) का तीन दिवसीय मंथन सह प्रशिक्षण शिविर आज से बोध गया में शुरू हो गया। इससे पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आज कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के बगैर विपक्षी एकता का कोई औचित्य नहीं है। उनके बिना तीसरे मोर्चे का भी कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पहले भी विपक्ष की भूमिका में थे और आज भी विपक्ष की भूमिका में हैं। हम सिर्फ एक सकारात्मक सोच के साथ बढ़ रहे हैं कि हमारे लिए सबसे जरूरी है बिहार और बिहारी। हमारी प्राथमिकता है कि सीटेट के अभ्यर्थियों को नौकरी मिले, युवाओं को रोजगार मिले और राज्य में सुशासन ऐसे ही चलता रहे। बीजेपी के जो लोग राज्य में अपराध की बात करते हैं उनकी पार्टी में सबसे अधिक अपराधी हैं।

पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राहुल गांधी से मुलाकात के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद से अगर देश के युवाओं को नौकरी देनी है, किसानों को आमदनी देनी है, महिलाओं को सम्मान दिलाना है और देश के लोकतंत्र को बचाकर रखना है तो बिना किसी पद के सभी को एकजुट होना होगा। जो ये कहते हैं कि कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी को हराएंगे वो बीजेपी की बेटी है। उसपर भरोसा नहीं करना चाहिए। नीतीश कुमार ने बड़ा संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री बनना जरूरी नहीं है, इस देश को बचाना जरूरी है।

Related Posts -