Loading

बगहा में जहाँ दिनदहाड़े दो आभूषण दुकान से 22लाख की लूट की वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गया।

Share this post:-

बगहा में जहाँ दिनदहाड़े दो आभूषण दुकान से 22लाख की लूट की वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गया।
अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर दोनो ही वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद बगहा एस पी किरण कुमार गोरख जाधव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई है।आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही हैं। यूपी सीमा से सटे धनहा के तमकुहवा बाजार में हुई लूट की इस वारदात से दुकानदारों में रोष है।बताया जाता हैं कि तमकुहवा बाजार में दिनदहाड़े एक बजे दिन में दो बाइक पर सवार 6 नकाबपोश अपराधियों ने आभूषण की दुकान में लूट को अंजाम दिया। लूट के बाद अपराधी हवाई फायर करते हुए भाग निकले। तमकुहवा बाजार में दो सगे भाई गुड्डू सोनी एवं गोविंद सोनी के दुकान से लगभग 22 लाख की सोना चांदी आभूषण की लूट हुई है।

Related Posts -