Loading

मोतिहारी-शव उनके अपने कार से बरामद हुआ

Share this post:-

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष कुमकुम सिंहा के देवर प्रकाश शर्मा का शव उनके अपने कार से बरामद हुआ है।नगर थाना क्षेत्र के देवराहा बाबा मंदिर के पास खड़ी उनकी बलेनो कार के ड्राइविंग सीट पर उनका शव पड़ा हुआ था।प्रकाश शर्मा शुक्रवार सुबह अपने कार से घर से निकले थे।पुलिस ने प्रकाश शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना को लेकर जदयू महिला सेल की निःवर्तमान जिलाध्यक्ष कुमकुम सिंहा ने बताया कि प्रकाश शर्मा प्रत्येक दिन पायल सिनेमा के सामने अपने मार्केट कम्पलेक्स में नौ बजे के करीब जाते थे।शुक्रवार को भी कार से वह निकले थे।उसके बाद उनसे सम्पर्क करने की कोशिश की जाती रही।लेकिन मोबाइल का रिंग होता रहा।उनका मोबाइल नहीं उठा।उन्होंने बताया कि खोजबीन करने पर उनकी कार देवराहा बाबा मंदिर के पास मिला।जिसमें ड्राइविंग सीट पर उनका शव पड़ा हुआ था।कुमकुम सिंहा ने बताया कि उनका शरीर सूज गया है।लगता है गर्म पानी उनके शरीर पर डाल दिया गया है।उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

मृतक प्रकाश शर्मा नगर थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला के रहने वाले थे।उनके मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने मृतक प्रकाश शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

Related Posts -