मोतिहारी:-उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के ताजपोशी के बाद ट्रेन से लौटे पूर्वी चंपारण के सांसद व यूपी भाजपा के प्रभारी राधामोहन सिंह का बापूधाम रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।गाजे-बाजे के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को फूलों के माला से लाद दिया।इस दौरान कार्यकर्ता जमकर नारा लगा रहे थे।
इस मौके पर सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि 37 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में किसी पार्टी की लगातार दुबारा सरकार बनी है और योगी आदित्यनाथ दुसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।जो काफी ऐतिहासिक है।उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को जिस तरह से यूपी में जनसमर्थन मिला है।उसी के अनुरुप उत्तरप्रदेश को योग्य नेतृत्व प्राप्त हुआ है और वहां की जनता का विश्वास योगी सरकार पर है।
सांसद व पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी हैं और उन्हीं के रणनीति के अनुसार भाजपा ने प्रत्याशियों को उतारा था।उत्तर प्रदेश में भाजपा की हुई जीत के बाद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से लौटे राधामोहन सिंह का मोतिहारी में पार्टी नेताओं ने भव्य स्वागत किया।






