Loading

पटना-मुख्यमंत्री ने सिकंदराबाद के भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसे में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Share this post:-

→ मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये अनुदान देने का दिया निर्देश

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेलंगाना के सिकंदराबाद के भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने सिकंदराबाद के भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि तेलंगाना सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Related Posts -