Loading

पटना-समाजवाद आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया को राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Share this post:-

पटना :- समाजवाद आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राममनोहर लोहिया को आज उनकी जयंती के अवसर पर लोहिया उद्यान, लोहिया नगर कंकडबाग में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्व0 राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों का गायन किया तथा आरती पूजन की ।

Related Posts -