Loading

मोतिहारी-विपक्ष के नेता इसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी बता रहे है

Share this post:-

मोतिहारी- द कश्मीरी फिल्म्स का बिहार में भी अब राजनीतिकरण होने लगा है । विपक्ष के नेता इसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी बता रहे है । राजद नेता शिवचन्द्र राम ने कहा कि ये आरएसएस द्वारा प्रायोजित बताया है । पूर्व मंत्री व राजद के कद्दावर नेता शिवचन्द्र राम ने नितीश कुमार पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को टैक्स फ्री करने के पहले एकबार इस फिल्म को देख लेनी चाहिए थी ।
आपको बतादें की बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद नेता शिवचन्द्र राम चम्पारण दौरे पर निकले हैं । इसी क्रम में वे मोतिहारी पहिचे और पहले अपने नेता व कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग की फिर नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से अपने प्रत्यासी बबलू देव को जिताने कि अपील की । और फिर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके प्रात्यासी बबलू देव भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं ।

पिछले दिनों होली के मौके पर जहरीली शराब से बिहार में बड़ी संख्या में हुए मौत पर भी नितीश सरकार को शिवचन्द्र राम ने घेरा और कहा कि सारकार को मालूम है कि जब शराब बंदी लागु नहीं था तो समय से शराब मिलता था पर अब तो 24*7 उलब्ध रहा रहा है वो भी चीखना के साथ । और उल्टे गरीब शोषित बंचित जैसे लगभग डेढ़ लाख योगों को सलाखों में भेजने का कार्य किया गया है ।

Related Posts -