Loading

नालंदा – अवैध संबंध के विरोध में पति ने पत्नी को गर्दन काट उतारा मौत के घाट ।

Share this post:-

नालन्दा-नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में अवैध संबंध में पति ने पत्नी को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया है । मृतका गंगाधर मांझी की पत्नी तुसी कुमारी है । घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया । लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं । मृतका की भतीजी बचाने का बहुत प्रयास किया मगर वह नाकामयाब रही । घटना को अंजाम देने के बाद उसका पति गांव छोड़कर फरार हो गया है । भतीजी की माने तो अक्सर उसका चाचा पत्नी पर अबैध संबंध का आरोप लगाकर मारपीट किया करता था । आज दिन भी भी दोनों के बीच कहा सुनी हुआ इसपर वह घर में रखे चाकू से उसपर वार जख्मी कर दिया । डर के मारे कोई भी उसे बचाने का हिम्मत नहीं जुटा पाया। जब वह घर से निकला तब परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए अस्पताल लाने का प्रयास कर रहे थे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है पुलिस गांव के लिए रवाना हो चुकी है ।

Related Posts -