Loading

पटना-जनता दल यू के प्रदेश सचिव एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा के असामयिक निधन

Share this post:-

पटना-जनता दल यू के प्रदेश सचिव एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा के असामयिक निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते किया

दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि वे हमारे अभिन्न सहयोगी थे, जब हम प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष थे तो हमारे साथ प्रदेश के कोषाध्यक्ष रहे। वर्ष 2018 में जब हम जद यू में आये तो मेरे साथ जद यू की सदस्यता ग्रहण किये और वर्तमान में जद यू के प्रदेश सचिव थे।

संजय सिन्हा जी के निधन को उन्होंने अपनी अपूर्णीय व्यक्तिगत क्षति कहा। उनका अचानक इस तरह चला जाना अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है।

Related Posts -