एक तरफ जहाँ सरकार सभी सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में लगातार सौप रही है तो दूसरी और उन्ही के कर्मचारी सरकार के कार्यशैली के खिलाफ गोलबंद होते जा रहे है ।
इसी को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा आज मोतिहारी में 18 वां अधिवेशन सम्मलेन का आयोजन किया गया । जिसमें बिहार भर से कर्मचारियों का जत्था पहुच इस कार्यक्रम में भाग लिया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारीं के कृषि भवन में किया गया । जिसकी अध्यक्षता कर्मचारी हरिनारायण सिंह ने किया । वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे थे संघ के महामंत्री शशिकांत राय । द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि सरकार द्वारा लागु की गई नई पेंसन नीति को समाप्त कर पुरानी पेंसन नीति को लागू किया जाए साथ साथ सरकारी संस्थाओं के निजीकरण पर सरकार रोक लगाए और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराए ।
इन सभी मांगो को सरकार से मंगवाने के लिये उनके ही कर्मचारी उनके खिलफ आगामी 28 व 29 मांर्च को देश व्यापी हड़ताल भी करेंगे । जरा सुनीय ….






