Loading

RJD का अपनी पार्टी मजबूत करने के लिए अभियान

Share this post:-

– बिहार के सभी राजनितिक दल फिलहाल अपने पार्टी को मजबूत करने का अभियान चला रहे है । इसी को लेकर राजद भी सदस्यता अभियान चला रहा है । आज मोतिहारी में युवा राजद द्वारा पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष् एहतेशाम अहमद के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे थे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष् कारी शोऐब साहब ।
राजद के युवा जिलाध्यक्ष् ऐहतेशाम अहमद के अध्यक्षता में मोतिहारीं के जिलापरिषद के गांधी सभागार में कार्यक्रम का विधिवत आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष् के साथ साथ राजद विधायक डॉ शमीम अहमद , पूर्व विधायक राजेंद्र राम के साथ साथ राजद समर्थित MLC उमीद्वार बबलू गुप्ता भी मौजूद रहे ।
साथ में इस कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्त्ता भी बढ़ चढ़ कर पहुचे थे । इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद दो था । एक तो पार्टी में अधिक से अधिक सामिल करना और दूसरा आगामी विधान पार्षद चुनाव में अपने उमीद्वार को जिताने का ।
लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि इस जिले में राजद के एक बागी प्रात्यासी भी चुनाव में उतरे है और वे भी तेजस्वी यादव के चेहरे पर वोट मांग रहे है । ऐसे पार्टी के कार्यकर्त्ता दिग्भ्रमित न हो इसको लेकर युवा कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शित करने पहुचे पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष् कारी शोएब साहब ने कहा कि पार्टी ने जिसके नाम की घोषणा की है वही सभी कार्यकर्ताओं के लिये सर्वमान्य है और राजद उसी प्रात्यासी को जिताकर सदन में भेजेगी जिससे पार्टी की मजबूती होगी । इस बिच कौन किसका नाम लेकर वोट मांग रहा है इससे कोई मतलब नहीं है ।
साथ ही उन्हीने कहा कि यवा वर्ग काफी संख्यया में राजद परिवार से जुड़ रहे है जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी ।

Related Posts -