Loading

यूक्रेन में फंसी छात्रा की गुहार

Share this post:-

*युक्रेन में फंसी पुर्वी चम्पारण के केसरिया थाना क्षेत्र की एमबीबीएस की छात्रा,हमले की खबर से माता-पिता चिंतित, सरकार से बेटी को सुरक्षित लाने की मांग*

पूर्वी चंपारण के केसरिया  प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 बिपूल कुमार राय व कांग्रेस नेत्री सुमित्रा कुमारी यादव की पूत्री विशाखा राय यूक्रेन के ओडेसा शहर में फंसी हुई है।वह एमबीबीएस चतूर्थ वर्ष की छात्रा है। जानकारी के अनुसार रुस ने भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया।इस युद्ध के बीच कई भारतीय छात्र युक्रेन में फंस गए हैं। इसमें से एक विशाखा और इसका छोटा भाई कुमार वैभव दोनों स्थानीय ताजपूर पटखौलिया के रहने वाले हैं। कुमार वैभव युक्रेन के खारको शहर में रहकर एमबीबीएस की तैयारी कर रहें हैं। यहां बता दें कि युक्रेन में हमले की खबर से माता-पिता समेत अन्य परिजन काफी चिंतित है।इस घटना से माता-पिता काफी ड़रे व सहमे हुए हैं।हर समय उसके कुशल क्षेम के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं माता-पिता ने भारत सरकार से बेटी व बेटा समेत अन्य भारतीय नागरिक को सकुशल व सुरक्षित वापसी की मांग की है। वहीं ओडेसा से विशाखा ने सोशल मीडिया पर लाईभ आकर अपने माता-पिता से वहां के स्थिति के बारे में बताया। वहीं विशाखा ने बताया कि हमें अपने कमरे में हीं रहने व दूतावास है संपर्क में रहने को कहा गया है। वहीं कांग्रेस नेत्री सुमित्रा कुमारी यादव ने कहा कि भारतीय छात्रों के भविष्य को देखते हुए तत्काल भारत सरकार को सक्रिय होना चहिए । वहीं उन्होंने युक्रेन संकट में फंसे छात्रों की मदद की गुहार लगाई। गौरतलब हो कि युक्रेन के ताजा माहौल को देखते हुए विशाखा और वैभव के माता-पिता काफी चिंतित हैं। जिसके कलेजे के टुकड़े वहां पढ़ने के लिए गए हुए हैं।

Related Posts -