Loading

बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन ने कर दिया काम तमाम

Share this post:-

होमगार्ड की बहाली में दूसरे के बदले दौड़ में सफल दो अभ्यर्थी गिरफ्तार

औरंगाबाद के पुलिस लाइन में शुक्रवार को होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया के शुरू होने के पहले ही दिन दो मुन्नाभाई पकड़ में आ गये। दरअसल दोनो ही दो अलग-अलग अभ्यर्थियों के बदले में दौड़ लगा रहे थे। दोनो दौड़ में सफल भी हो गये। जिन उम्मीदवारों के बदले में ये दौड़े, उन्हे तो इनके सफल होते ही लगा कि उनकी तो लॉट्री लग गई लेकिन लॉट्री का इनाम यानी होमगार्ड की नौकरी मिलने से पहले ही उनकी उम्मीदों पर ऐसा पानी फिरा कि अब वे गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते फिर रहे है। हुआ यह कि होमगार्ड की बहाली में जिला प्रशासन ने दौड़ में सफल होनेवाले अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन का इंतजाम किया था। बहाली में सेटिंग करने वालो को इसकी उम्मीद ही नही थी। इसी वजह से जैसे ही बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन हुआ, वैसे ही दोनो मुन्नाभाई पकड़े गये। दोनो की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए औरंगाबाद के जिलधिक़ारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के बदले में पकड़े गये दोनो लोग दौड़ लगा रहे थे, उनकी भी पहचान हो गयी है। दोनो नकली अभ्यर्थियों के साथ ही दोनों असली उम्मीदवारों पर भी प्राथमिकी होगी और वे भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। उन्होने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होमगार्ड बहाली का पुख्ता प्रबंध किया गया है। इस कारण किसी भी प्रकार से गड़बड़ी नही होने दी जाएंगी। जो लोग गड़बड़ी का प्रयास करेंगे, वे जेल जाएंगे।

Related Posts -