Loading

विधान परिषद् चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के समर्थित प्रत्याशियों ने मतदाताओं की गोलबंदी शुरु

Share this post:-

विधान परिषद् चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के समर्थित प्रत्याशियों ने मतदाताओं की गोलबंदी शुरु कर दी है।लगभग सभी पार्टियों ने अपना-अपना पत्ता खोल दिया है और पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। राजद समर्थित उम्मीदवार बब्लू देव भी मतदाताओं से संपर्क साधने में लगे हैं।बब्लू देव के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को गोलबंद करने के उद्देश्य से राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें शामिल होने के लिए पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी मोतिहारी पहुंचे।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और राजद समर्थित उम्मीदवार बब्लू देव समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बब्लू देव को एमएलसी चुनाव में पूर्वी चंपारण के लिए उम्मीदवार घोषित किया है, तो दूसरे नेता का कोई मतलब नहीं रह जाता है।एमएलसी चुनाव में राजद के एक अन्य नेता के जिला से निर्दलीय लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने से पार्टी समर्थित उम्मीदवार पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।राजद सुप्रीमो से समर्थन नहीं मिलने के बावजूद एमएलसी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके पार्टी के एक पूर्व विधायक तेजस्वी यादव के नाम पर वोट मांगने की बात कह रहे हैं।जिससे संबंधित सवाल पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बब्लू देव के साथ एकजूट हैं।इसलिए एमएलसी चुनाव में बब्लू देव की जीत तय है।

बतादें कि विधान परिषद् के चुनाव को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।लेकिन जिला में विधान परिषद् चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।राजद समर्थित उम्मीदवार भी विधान परिषद् की चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं।बतादें कि विधान परिषद् चुनाव में नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मतदान करेंगे।लिहाजा,ज्यादा-से-ज्यादा नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने में संभावित प्रत्याशी जोर आजमाइस कर रहे हैं।

Related Posts -