Loading

कटिहार में एक युवती से मिलने गए युवक को लड़की के घरवालों ने पकड़ा।

Share this post:-

कटिहार के गरभेली गांव में एक युवती से मिलने गए युवक को लड़की के घरवालों ने तीन दिनों तक पकड़ कर बंधक बनाए रखा। मामला ये है की कटिहार के ही मधुरा गाँव के रहने वाले एक युवक को गरभेली गाँव के रहने वाले एक नाबालिक युवती से प्रेम हो गया। जिसके बाद युवक युवती के कहने पर उससे मिलने गरभेली गाँव पहुँच गया जिसके बाद युवक के युवती के घर वालो ने पकड़ लिया और उसे तीन दिनों तक घर में बंद कर रखा। पूरा मामला की जानकारी देते हुए युवक ने बताया की उसे उसके रिस्तेदार के ही एक लड़की से प्रेम हो गया था। जिसके बाद वो लोग मोबाइल से बात किया करते थे इसके बाद लड़की द्वारा उसे बुलाया गया जहाँ घर वालो को ये नागवार गुजरा और उनके द्वारा युवक को घर वालो को बुलाने की बात कहते हुए तीन दिनों तक घर में बंधक बनाये रखा ,युवक के घरवाले ने इसकी जानकारी मधुरा मुखिया को दिया जिसके बाद तीन दिनों तक इसमें पंचायती चलती रही लेकिन किसी ने प्रशासन को इसकी सुचना नहीं दी वही लड़की ने भी कहा की उसे उसी लड़के से प्यार है और वो शादी करना चाहती है जबकि युवक ने कहा की वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है लेकिन घरवाले और मुखिया चाहे तो शादी करवा सकते हैं। सामाजिक पहल के बाद तीन दिनों तक पंचायती के बाद लड़के को पंचायत के शर्त के आधार पर बंधक से रिहा किया गया। लेकिन बड़ी बात ये की कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसे दिया गया जिस आधार पर युवक को घर में बंधक बनाये रखना पड़ा।

Related Posts -