लहेरी थाना क्षेत्र के मोरारपर मोहल्ले से दंबगो का पथराव करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो में कुछ लोग हाथों में ईंट लेकर जमकर हमला करते हुए गाली गलौज कर रहा है ।
इस संबंध में पीड़ित नेपाली रजक ने एससीएसटी थाना में जान मारने व मारपीट का लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है । आवेदन में उसने बताया कि उनके पैतृक जमीन को साजिश के तहत उपेंद्र सिंह को जमीन बेचने ने दंबगो के हाथों बेच दिया है । जबकि न्यायालय में भी मेरे पक्ष में फैसला आया है । इसके बावजूद आए दिन जमीन पर कब्जा के लिए प्रयास करता रहता है । आज भी कुछ लोग घर पर आकर जाति सूचक गाली देते हुए पथराव करते हुए मारपीट किया। थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने बताया आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही हैं।।






