Loading

सड़क दुर्घटना में आधे दर्जन युवक हुआ ज़ख्मी :दो की स्थिति गंभीर

Share this post:-

अमरपुर थाना क्षेत्र के अलग -अलग जगहों पर बाईक की आमने -सामने की टक्कर में छह युवक ज़ख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित पैक्स गोदाम के समीप घटित हुई। जहां बरमसिया गांव की और से आ रहे बाईक सवार को महादेवपुर गांव की और जा रहे बाईक सवार ने सामने से टक्कर मार दिया। घटना में बाईक पर सवार एक युवक एवं एक वृद्ध जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी विपिन शर्मा एवं परमानंद शर्मा को उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ज्योति भारती के द्वारा ज़ख्मी का प्राथमिक उपचार कर विपिन शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल परिसर में ईलाजरत जख्मी परमानंद शर्मा ने बताया कि अपने गांव बरमसिया से विपिन शर्मा के साथ बाईक पर सवार होकर खरीदारी करने अमरपुर आ रहे थे तभी गोपालपुर गांव के समीप स्थित पैक्स गोदाम के पास सामने से आ रही बाईक सवार ने धक्का मार दिया। वहीं दुसरी घटना अमरपुर -शाहकुंड मुख्य मार्ग पर स्थित कोलस्टोर के समीप घटित हुई। जहां दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाईक पर सवार चार लोग जख्मी हो गया। जख्मी सिहुड़ी गांव निवासी संजीव शर्मा ,भिखनपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार, मनीष ठाकुर एवं जितेन्द्र कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डाक्टर अशोक कुमार साह के द्वारा किया गया। वहीं ज़ख्मी संजीव शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया। मौके पर ज़ख्मी संजीव शर्मा ने बताया कि अपने गांव सिहुड़ी से बाईक पर सवार होकर शाहकुंड स्थित सन साईन स्कूल जा रहा था तभी कोल स्टोर के समीप सामने से आ रही बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया।

Related Posts -