बहुचर्चित पशुपालन घोटाला में आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाए जाने के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपने गृह जिला गया में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा है कि लालू जी को सजा होने के बाद गरीब गुरबों में हताशा है।
उन्होंने कहा है कि लालू जी सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं ।और उनका समाज के प्रति काफी योगदान रहा है।
श्री मांझी ने लालू की तुलना भगवान श्री कृष्ण से भी की है।
हालांकि उन्होंने कोर्ट के फैसले पर संतोष भी जाहिर किया है।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया






