_कटिहार में भीषण आग लगी शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 50 से 60 घर जलकर स्वाहा, अमदाबाद प्रखंड के झब्बू टोला के घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अचानक एक घर से लगी आग धीरे-धीरे फैल गया जिससे लोग अपने घर के कोई सामान नहीं निकाल पाया, जिस से बड़ा नुकसान हुआ है। लोग इस बात को लेकर भी आक्रोशित है कि पहले तो हो दमकल देर से पहुंची और जब दमकल से आग बुझाने के प्रयास किया गया वह भी खराब स्थिति में था हालांकि स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर तो काबू पा लिया गया है लेकिन तब तक बड़ा नुकसान होने की बात बताया जा रहा है।






