Loading

जन प्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

Share this post:-

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंर्तगत भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ0 तरुण कुमार चौधरी ने आयोजन में चल रहे जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के क्रम में देसुआ पंचयात के मुखिया ममता देवी, मुखिया प्रतिनिधि सह वार्ड सदस्य मनोज दास, वार्ड सदस्य सरस्वती देवी सहित पंचयात के कई प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
पार्टी के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने झंडा देकर सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले वर्षों से सात वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ – सबका विकास – सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उजियारपुर के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के द्वारा बहुत तेजी से जिला का विकास हो रहा है। इससे प्रभावित होकर जिले के कई प्रतिनिधि पार्टी में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य मनोज कुमार दास, सरस्वती देवी सहित कई अन्य प्रतिनिधि पार्टी में शामिल हुए। सम्मान समारोह का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य अमृत चौधरी ने की, कार्यक्रम में पुर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रो0 शील राय, प्रभात कुमार ठाकुर, कौशल कुमार पांडेय, लाल बाबु महतो, नीरज भारद्वाज, अजय कुमार सिंह, नवल किशोर झा, श्याम कुमार शशि, राजेश पासवान, सुनील कुमार झा, मोहम्मद परवेज आलम, मदन पांडेय, अमित चौरसिया, मनोज पांडेय, सोनू कुमार, बृज किशोर पांडेय आदि मौजूद थे। 

Related Posts -