Loading

गैर सरकारी संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share this post:-

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के तत्वावधान में महंथ नारायण दास महाविद्यालय, उजियारपुर के सभागार में गैर सरकारी संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भूतपूर्व एमएलए दुर्गा प्रसाद सिंह एवं डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 12 गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड श्री विष्णु ने नाबार्ड के माध्यम से संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने हेतु जानकारी दी। माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा घोषित किये गये आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कृषि आधारभूत संरचना निधि बैंकों के माध्यम से संचालित योजना की जानकारी दी गई। नाबार्ड द्वारा डिजिटल तरीके से संचालित होने वाले कार्यक्रमों की परियोजना प्रस्ताव तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर भूतपूर्व एमएलए दुर्गा प्रसाद सिंह ने एनजीओ के अधिकारियों को अपने आंतरिक सुधार पर बल देते हुए कहा कि एनजीओ का समाज सुधार में अहम भूमिका है। जो समाज सेवा में बैंकों एवं अन्य सरकारी संस्थाओं से मिलकर बेहतर कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित एनजीओ के अधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किया तथा यह आश्वासन दिया कि नाबार्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा। मौके पर औसेफा के निदेशक देव कुमार, विवेक कुमार, सुरेश कुमार, महेंद्र झा, महेश कुमार राय, अजय कुमार राय आदि मौजूद थे।

Related Posts -