Loading

पुलवामा में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर एसएफआई के दो शाखा का हुआ गठन।*

Share this post:-

दोनों शाखा में 13-13 सदस्य को चुना गया।

भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई हसनपुर अंचल कमिटी द्वारा एवं सुरहा का इकाई कमिटी का गठन एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार के पर्यवेक्षण में पंचायत सरकार भवन अहिशंकरपुरलवार में किया गया।इसकी शुरुआत पुलवामा में शहीद सैनिकों को शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।उद्घाटन जेएनयू के छात्र अखिलेश कुमार ने किया।अध्यक्षता विकास कुमार सिंह एवं मुरारी पासवान संयुक्त रूप से कर रहे थे।समापन भाषण छोटू कुमार भारद्वाज ने दिया।
संचालक रूपेश कुमार ने कहा कि हसनपुर के अंतर्गत स्कूलों एवं महाविद्यालयों में छात्रों पढ़ाने के बजाए आर्थिक शोषण किया जाता है।छात्रों को समय से छात्रवृत्ति पोशाक एवं साइकिल की राशि नहीं मिल पाती है,साइकिल की राशि ₹2500 से बढ़ाकर ₹5000 करने,हसनपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना जाता हैमें शैक्षणिक माहौल को काफी गलत ढंग से चलाया जा आदि मांगों को लेकर आंदोलन तेज करेगी।इसके लिए अगर जो भी करना पड़े करने के लिए यहां की युवा तैयार हैं और हम लोगों का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक डिग्री कॉलेज हसनपुर में नहीं होता है।
मौके पर शंकरपुर एवं सुरहा इकाई का गठन किया गया।शंकरपुर के अध्यक्ष तरुण कुमार,सचिव राजेश कुमार,उपाध्यक्ष धीरज कुमार व अरविंद कुमार,संयुक्त सचिव रोशन कुमार व अवधेश कुमार,सदस्य नीतीश कुमार,मनीष कुमार,घनश्याम कुमार,कृष्ण कुमार और संजीव कुमार चुने गए।जबकि सोशल मीडिया प्रभारी,मीडिया प्रभारी एवं एक सदस्य का स्थान रिक्त रखा गया है।दूसरी ओर सुरहा इकाई के अध्यक्ष सौरभ कुमार,सचिव छोटे कुमार,उपाध्यक्ष अविनाश कुमार व चंदन कुमार,संयुक्त सचिव कृष्णा कुमार व रविंदर कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार,सदस्य संतोष कुमार,अंकित कुमार,सुशील कुमार,रॉकी कुमार चुने गए।जबकि मीडिया प्रभारी एवं सदस्य का एक स्थान रिक्त रखा गया है।
मौके पर जिला कमिटी सदस्य सोनू कुमार, एम के गुंजन,रामबाबू रंगीला,संजीव कुमार,ऋषि कुमार,राकेश कुमार,बीरबल कुमार,चंदन कुमार,बलराम कुमार,सुनील कुमार,युवराज कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Related Posts -