Loading

अपराध की योजना बनाते 6 कुख्यात बदमाश हथियार कारतूस के साथ गिरफ्तार

Share this post:-

नालंदा पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हैं कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इन लोगों के पास से एक लोडेड कट्टा पांच कारतूस बाय गैस कटर स्प्रे समेत अन्य सामान को बरामद किया है । छापेमारी की कार्रवाई बिहारशरीफ सदर और राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में की गयी है । सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि लहरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में अवधेश कुमार के घर में कुछ अपराधी अपराध की योजना व पूर्व में लूट के सामान का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इसी सूचना पर छापेमारी कर मौके से चार बदमाश को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर बेन, सिलाव और छबीलापुर में छापेमारी कर दो अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया गया ।

Related Posts -