दो देशी कट्टा दस ज़िंदा कारतूस दो बाइक बरामद
समस्तीपुर ! अपराध की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मंशा को लेकर ज़िले के ताजपुर एनएच बंगरा थाने के एक स्कूल के मोड़ पर एकत्रित थे अपराधी इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों ने अपराधियों को चारों ओर से घेर कर चार को दबोच लिया बाकी अन्य अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा ! दबोचे गये अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा दस ज़िंदा कारतूस दो बाइक एवं कई मोबाइल बरामद किया गया है !






