Loading

आप्रेशन संस्कार का नहीं हो रहा उजियारपुर थाना क्षेत्र में असर

Share this post:-

अश्लील गानों पर ठुमका लगाया मनचला कोचिंग संचालक व बच्चे।

कोचिंग संचालक, गुरु शिष्य ने जम कर लगाए डीजे पर ठुमका, उजियारपुर पुलिस प्रशाशन मौन।

उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक कोचिंग संस्थान का मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल गुरु शिष्य का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां मूर्ति विसर्जन में सरकार द्वारा प्रतिबंधित डीजे का खुलेआम उपयोग किया जा रहा था, वहीं डीजे के धुन पर बच्चे बच्चियां और गुरु जी भी अश्लील गानों पर ठुमके लगा रहें हैं, विदित हो कि पूजा से दो दिन पहले सरस्वती पूजन उत्सव लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिशा निर्देश व आदेश दिए गए थे, जिसे शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का जिम्मा उजियारपुर थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार, उजियारपुर अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी भृगु नाथ सिंह को सौंपा गया था, बाबजूद आदेश का उलंघन होता है और तमाम पदाधिकरी चैन के निंद में सोते रहे।
वही इस तरह की हरकत लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है की ऐसे में शिक्षक समाज पर कौन भरोसा करके अपने बच्चे का भविष्य निर्माण हेतु कोचिंग भेजेंगे जब शिक्षक ही ऐसे हरकते करें तो औरों का भला किया कहना।
विदित हो कि इसी थाना क्षेत्र में दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पाण्डेय इन दिनों अप्रेशन संस्कार नाम का एक मुहिम भी चला रखी है, बाबूजूत संस्कार का अभाव देखने को मिल रहा है जरुरत है इस तरह की हरकत करने वाले पर आवश्यक कार्रवाई करने की तभी तो इस तरह की अश्लीलता सामने नहीं आएगी और शिक्षक समाज पर उंगली नहीं उठ सकता, अब देखना यह है कि कब आखिर उजियारपुर की पुलिस जागती है और करवाई करती है।

Related Posts -