Loading

बस से कुचल कर मासूम की मौत के बाद , मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर किया जाम

Share this post:-

नालंदा – ।

बिहार थाना क्षेत्र के मोगल कुआं मोहल्ले में बस से कुचल कर बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को शव को सड़क पर रखकर अस्पताल चौक को जाम कर दिया । सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी, बिहारशरीफ के बीडीओ अंजन दत्ता और नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया । बताया जाता है कि शनिवार की शाम पटना जिले के अथमलगोला निवासी सुधांशु कुमार का 7 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार अपनी बुआ के साथ बाजार से लौट रहा था । इसी बीच पटना की ओर से आ बस ने उसे कुचल दिया । जिससे बच्चे की मौत हो गयी । कोशोर अपने बुआ के घर सोहसराय थाना इलाके के श्रृंगारहाट मोहल्ला आया हुआ था । इसी बीच यह हादसा हुआ । नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। है। मृतक का घर पटना जिला में पड़ता है इसलिए मुआवजे की राशि वहीं से मिल सकता है । मुआवजा की के लिए स्थानीय स्तर पर सारी प्रकिया की जा रही है ।

Related Posts -