Loading

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधी लोकसभा प्रत्याशी अनिकेत रंजन ने सम्मानित करते हुए 3 अप्रैल को महाबेरोजगार रैली की घोषणा कर राजनीतिक दलों में हलचल मच्चा दी

Share this post:-

मोतिहारी के एक निजी होटल में बिहार नवयुवक सेना के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनिकेत रंजन ने किया। वहीं जिले में बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को अनिकेत रंजन द्वारा सम्मानित किया गया।
अनिकेत रंजन ने प्रेस को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी एवं सरकार में बैठे हुए नेताओं के झूठे बयानबाजी से बिहार के सभी युवा परेशान हैं। सभी बेरोजगार नौजवानों में सरकार और व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्याप्त है, इसलिए आगामी 3 अप्रैल को चंपारण के सभी छात्र नौजवानों के द्वारा एक महा बेरोजगार रैली का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें चंपारण की ऐतिहासिक धरती से लगभग पचास हजार नौजवान छात्र गरीब किसान मजदूर शामिल होंगे। यह रैली बिलकुल ऐतिहासिक रैली होगी, जो सरकार को वास्तविकता दिखाने का काम करेगी, सरकार का जो 19 लाख रोजगार का झूठा वादा है उसको भी पर्दाफाश करने का काम करेगी ।

Related Posts -