Loading

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी दे रहे हैं जान मारने की धमकी, डरा सहमा परिवार गांव छोड़ है फरार, एसपी से लगाया न्याय का गुहार

Share this post:-

दीपनगर थाना इलाके के देवधा गांव में पिछले 2 दिसंबर को मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी बार बार केस उठाने की धमकी दे रहा है । डरा सहमा पूरा परिवार गांव छोड़ दूसरे जगह शरण ले रखा है । गुरुवार को पीड़ित परिवार एसपी को आवेदन दे न्याय की गुहार लगाने पहुंचे । पीड़ित महिला रेखा देवी ने बताया कि 5 फरवरी को पूर्व के केस में बातचीत के बहाने हमलोगों को बुलाया और बातचीत के दौरान केस उठाने का दबाव बनाने लगा । जब हमलोगों ने मना किया तो उनलोगों ने फिर महिला के साथ मारपीट किया । अब तक आरोपियों द्वारा तीन बार मारपीट किया गया है । तीन बार थाने में अलग अलग भी प्राथमिकी दर्ज की गई है । पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से उनलोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है । पीड़ित परिवार एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़ित परिवार को डर है कि सभी आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है इस कारण हत्या भी कर सकता है । दीपनगर थानाध्यक्ष मो मुश्ताक अहमद ने बताया पड़ोसी से मामूली विवाद हुआ था अब तक तीन अलग अलग प्राथमिकी दर्ज किया गया है । पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य एफआईआर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है । सभी गांव छोड़कर फरार है । एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Related Posts -