Loading

कर्नाटक हिजाब विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं, ‘चाहे वह बिकनी हो या हिजाब’

Share this post:-

: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच बुधवार को कहा कि यह फैसला करना महिलाओं का अधिकार है कि उन्हें क्या पहनना है तथा पहनावे को लेकर उत्पीड़न बंद होना चाहिए.

उन्होंने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” हैशटैग से ट्वीट किया, “चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब हो, यह फैसला करने का अधिकार महिलाओं का है कि उन्हें क्या पहनना है.” प्रियंका गांधी ने कहा, “इस अधिकार की गारंटी भारतीय संविधान ने दी है. महिलाओं का उत्पीड़न बंद करो.”

कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हाल के दिनों में ‘हिजाब’ के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन हुए हैं. इस विवाद के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक स्कूल और कॉलेज में अवकाश की घोषणा की है.

दरअसल कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद 1 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था. उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लास रूम में बैठने से रोक दिया गया था. कॉलेज प्रबंधन ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया था. इसके बाद लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी.

Related Posts -