Loading

आपसी विवाद को लेकर पति -पत्नी को पींटकर किया जख्मी

Share this post:-

अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने पति -पत्नी को पींटकर जख्मी कर दिया ।जख्मी मनोहर पंजियारा एवं उनकी पत्नी पुतुल देवी का प्राथमिक उपचार अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल में किया गया। मामले को लेकर ज़ख्मी मनोहर पंजियारा ने बताया कि घर के समीप आम का वृक्ष लगाया है। सोमवार के दिन रूपसा गांव निवासी तितु यादव जबरन अपने भैंस के द्वारा लगे वृक्ष को नष्ट कर दिया। जब मेरी पत्नी तितु यादव को समझाने गयी तो तितु यादव मेरी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। सुचना मिलने पर जब मैं अपनी पत्नी का बीच -बचाव करने गया तो तितु यादव समेत चार लोगों ने लाठी डंडा से प्रहार करते हुए मुझे भी जख्मी कर दिया। जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Posts -