Loading

पूजा में अश्लीलता

Share this post:-

मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ बिहार सरकार के शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाते कुछ युवक ऑर्केस्ट्रा के स्टेज पर बैठे एक हाथ में ग्लास और एक हाथ में शराब का बोतल लिये जाम लड़ा रहा है और साथ ही भोजपुरी अश्लील गानों पर कुछ नर्तकियां ठुमके लड़ा रही है । जिसका विडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।
मामला जिले के पताही थाना छेत्र के बेलाही राम गांव कि बताई जा रही है जहाँ कुछ युवकों द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था और उसी पूजा के उपलक्ष्य में युवकों ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए पूरी रात जमकर नर्तकियों को अश्लील गीतों पर नचवाया साथ साथ जमकर शराब पार्टी भी हुई ।
अब ये पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
हलाकि हमारा चैलन इस वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है ।

Related Posts -