Loading

अश्लील गाना बजाने से मना करने पर बदमाशों ने आधा दर्जन परिवार के सदस्यों को पीटा , सदर अस्पताल में भर्ती

Share this post:-

मानपुर थाना इलाके के सरबहदी गांव में सरस्वती पूजा के दौरान अश्लील गाना बजाने से मना करने पर बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट किया है । जिससे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं । पीड़ित गोरेलाल ने बताया कि रविवार को गांव सरस्वती प्रतिमा बिठाई गई थी । इसी दौरान गांव के कुछ मनचले युवक अश्लील गाना बजा रहे थे । जिस पर उन्होंने उन लोगों से इस तरह के फूहर गाना नहीं बजाने की अपील की । इसी खुन्नस में बदमाशों ने उनके घर को घुसकर परिवार के सदस्य के साथ मारपीट किया । मारपीट के दौरान गोरेलाल उनकी पुत्री नीतू कुमारी ,पुत्र नीतीश कुमार ,गुड्डू कुमार समेत अन्य जख्मी हो गए । मानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मारपीट की सूचना पर गांव पहुंची थी । मगर सभी लोग वहां से फरार हो गया था । आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Related Posts -