Loading

आपसी विवाद में खूनी संघर्ष

Share this post:-

औरंगाबाद में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर खुनी संघर्ष हुआ। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गाँव की है।मारपीट की इस घटना में एक आंगनबाड़ी सेविका समेत कुल 9 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल मदनपुर पीएचसी लाया गया जहां आवश्यक उपचार के बाद 3 की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।बताया जाता है पिकअप वैन की ठोकर से एक पक्ष के घर की दीवार थोड़ी टूट गयी जिसके बाद एक पक्ष की दूसरे पक्ष के साथ जमकर बहस होने लगी और यह बहस अचानक मारपीट में तब्दील हो गयी।देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडों की बरसात होने लगी। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Related Posts -