Loading

आलिया ने रणवीर को कहा Best Boyfriend Ever

Share this post:-

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसे देखने के बाद हर कोई आलिया की तारीफ कर रहा है. आलिया का बेखौफ अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है. एक बार फिर आलिया अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतती नजर आ रही है. हर कोई गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर देखने के बाद इसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा है. ऐसे में आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर कैसे पीछे रह सकते थे. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की फिल्म का खास अंदाज में प्रमोशन किया है.गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद पैपराजी ने रणबीर कपूर से ट्रेलर कैसे लगा पूछा. इस पर रणबीर ने आलिया का नमस्ते पोज कॉपी करके दिखाया. रणबीर का ट्रेलर देखने के बाद ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हर कोई रणबीर के इस जेस्चर को पसंद कर रहा है.आलिया ने जब रणबीर को ये पोज करते हुए देखा तो वह खुशी से फूली नहीं समा रही हैं. उन्होंने अपनी औप रणबीर की सेम पोज करते हुए फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और रणबीर को बेस्ट बॉयफ्रेंड बता डाला है. आलिया ने रणबीर पर प्यार बरसाते हुए लिखा- बेस्ट बॉयफ्रेंड एवर. आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर रणबीर के लिए अपना प्यार दिखाती नजर आती हैं. दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते हुए भी देखा जाता है.
गंगूबाई काठियावाड़ी की बात करें तो ये फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन , विजय राज, जिम सर्ब और सीमा पाहवा अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. ट्रेलर देखने के बाद से फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

Related Posts -