गोवा में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ ली. एक कार्यक्रम के दौरान सभी उम्मीदवार और राहुल गांधी मौजूद रहे और प्रत्याशियों ने पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ ली. राहुल गांधी का संखालिम में जनसभा को संबोधित करने का भी प्रोग्राम है, जो राज्य के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद सावंत का विधानसभा क्षेत्र है.
गोवा की 40 विधानसभा सीट के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को आएंगे. कांग्रेस ने चुनाव के लिए गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन किया है. कांग्रेस ने राज्य में 37 और जीएफपी ने तीन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.शुक्रवार को गोवा पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले डोना पाउला में ‘इंटरनेशनल सेंटर’ में पार्टी नेताओं से मिले. इसके बाद ‘प्लेज ऑफ लॉयल्टी’ नाम से एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें पार्टी के उम्मीदवार और अन्य नेताओं ने राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ ली. ‘https://twitter.com/INCIndia/status/1489566563544219654?t=Mqg3EnsvePOm9lr0vSwpIw&s=19






