Loading

छापेमारी करने गए थाना अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

Share this post:-

 

 

 छापेमारी करने गये थानाध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दी है इस घटना में थानाध्यक्ष बूरी तरह से घायल हो गए और उन्हें इलाज के वाराणसी रेफर कर दिया गया है । 

 

घटना बिहार के रोहतास जिले की है मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के दरियांव थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार को लूट -पाट की सूचना मिली थी जिसके बाद थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाई करते हुए छापेमारी करने पहुँचे थे जहाँ अपराधियो ने थानाध्यक्ष को गोली मार दी ।

 

इस घटना में थानाध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गए है दिवाकर कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया है बिहार में अपराधी बेलगाम है । अभी 27 फरवरी को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया था औरं इस घटना में एक दरोगा की मौत हो गई थी । घटना के महज कुछ दिनों के भीतर एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को निशाना बनाया है । इस बार रोहतास जिले में घटना को अंजाम दिया गया है ।

 

Related Posts -