Loading

तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत , एक जख्मी ।

Share this post:-

 

बिंद थाना इलाके के कुंभरी पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि हादसे में एक युवक जख्मी हो गया । मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना के रामपुर गांव निवासी गजानंद पासवान के 32 वर्षीय पुत्र शारदानंद पासवान के रूप में की गयी है। परिजन ने बताया कि मीराचक गांव से एक तिलक समारोह में भाग लेने रहुई थाना इलाके के हवनपूरा गांव आ रहा थे । इसी बीच बिंद थाना इलाके के कुंभरी पुल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस की गश्ती टीम ने दोनों को इलाज के बिंद अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ शारदानंद को मृत घोषित कर दिया । जबकि दूसरे युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है । ट्रक की पहचान की जा रही है । बाइक पर सवार दोनों युवक तिलक समारोह में हवनपूरा गांव जा रहे थे इसी बीच यह हादसा हुआ ।

Related Posts -