Loading

सड़क दुर्घटना में एक परीक्षार्थी हुआ ज़ख्मी :स्थिति गंभीर, रेफर

Share this post:-

बांका मुख्य पथ पर फतेहपुर गांव के समीप स्थित युको बैंक के पास बुधवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर मयंक विधार्थी के द्वारा ज़ख्मी मोहम्मद नुरूद्दीन का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल परिसर में मौजूद जख्मी के परिजनों ने बताया कि मु नुरूद्दीन अपने गांव बांका जिला के विदाडीह से परीक्षा देने अमरपुर क्षेत्र के शाहपुर स्थित लोकनाथ महाविधालय आया था। जहां से परीक्षा समाप्त होने पर अपनी बाईक पर सवार होकर बांका जा रहा था। तभी फतेहपुर गांव के समीप बीच सड़क पर कुत्ता दौड़ गया जिसे बचाने के क्रम में बाईक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जख्मी का उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि घटना में युवक के सिर पर गहरी चोट आई है जिसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

Related Posts -